Categories: Crime

भूमि विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर सेवा निवृत्त शिक्षक समेत दो को मौत के घाट उतारा

अंजनी राय
मऊ । मधुबन थाना क्षेत्र के खड़िचा गांव में गुरूवार की देर सायं मामूली जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के धर्मदेव शर्मा और झकड़ी चौहान को लाठी-डंडे से लैस होकर जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें सेवा निवृत्त शिक्षक धर्मदेव शर्मा (68) पुत्र स्व. मुन्नीलाल की अस्पताल  ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरे झकड़ी चौहान (65) पुत्र स्व. पल्टूटू की वाराणसी में सघन चिकित्सा कक्ष में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।

इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।पुलिस ने मृतक धर्मदेव के भाई इंद्रदेव की तहरीर पर विपक्षी धारा यादव समेत छह लोंगो पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया है। घटना स्थल का जायजा पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने भी लिया और एचएसओ को सख्त कार्रवाई करने का आदेश किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts