Categories: Crime

मोटरसाइकिल गढ्ढे में गिरने से दो युवक की मौत|

विलाप करते परिजन

आसिफ रिज़वी 

मऊ । घोसी थाना कोतवाली के मखदुमपुर के रहने वाले दो युवक की मोटरसाइकिल गढ्ढे में गिरने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईश्वर चन्द्र पुत्र नन्दू उम्र 20 वर्ष एवं सुनील पुत्र रामविलास उम्र लगभग 25 वर्ष जो कि दोनों व्यक्ति अपने घर से घोसी किसी काम से आ रहे थे की  गौरीडीह के पास अचानक मोटर साइकिल अनियंत्रित होने से गड्ढे में की वजह से पास में ही शीशम के पेड़ में टकराने की वजह से मौके पर ही सुनील की मौत हो गयी

तथा ईश्वर को एम्बुलेंस द्वारा मऊ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी। दोनों परिवारो में मौत की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व गीता से हुई थी। एक वर्ष उसकी बेटी सोनाक्षी के सिर से पिता का साया उठ गया तो वही सुनील की माँ सजीरा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया तो वही ईश्वर के परिवार वालो को जब मौत की खबर मिली तो माँ कमली देवी, भाई संतोष का रो रोकर बुरा हाल है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts