Categories: Crime

एसआई के खिलाफ कार्यवाही के लिए विधायक बैठे धरने पर

सी0 पी0 सिह विसेन 

बलिया:– आरोप है कि बैरिया तहसील मे दोकटी थाना क्षेत्र के पकड़ी तर दलन छपरा निवासी हरेन्द्र यादव रामपुर कोड़रहा से लाल बालू शनिवार को खरीद कर ला रहा था कि दोकटी थाना पर तैनात एस आई बीरेन्द्र चादव ने उस लाल बालू वाली ट्रेक्टर को रोकोते हुए दो हजार रुपये की मांग कर दी नही देने पर एस आई ने हरेन्द्र को पीटते हुए उसके पाकेट से पांच सौ रुपया और मोबाईल छीन लिया।

इसकी सूचना किसी ने विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह को दी ।उन्होंने अपने दर्जनो कार्यकत्ताओ के साथ थाना दोकटी पहुच कर मामले की जानकारी ली। जानकारी लेते समय एस आई ने विधायक के सवाल का जबाब बदसलूकी करते हुए दिया।तब विधायक ने थाने के मुख्य द्वारा पर बैठ कर सत्याग्रह छेड़ दिया।विधायक ने बताया कि जब तक पुलिस का कोई उच्चाधिकारी थाने पर आकर एस आई के खिलाफ कार्यवायी नही करता तब तक थाने से नही हिलूगां।विधायक ने एस आई के बर्खास्त करने की मागं की है ।क्षेत्रीय लोग भी एस आई से पीडित है।विधायक के सत्याग्रह में सैकड़ो लोग व कार्यकर्ता शामिल रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts