Categories: Crime

डिजिटल इंडिया मुहिम को मुंह चिढ़ाते जन सुविधा केंद्र

सी0पी0सिह विसेन

बलिया:– डिजिटल होते वैश्विक परिवेश व विकास की दौड़ में देश को विश्व के कंधे से कंधा मिलाकर चलने हेतु प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा नेक डिजिटल इंडिया मुहिम चलाया जा रहा है जिसमें सभी व्यक्तियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करते हुए बैंक व भूमि बही खातों से संबद्ध किए जा रहे हैं शासन स्तर से बकायदा जन सुविधा केंद्र खोले गए हैं

किंतु जन सुविधा केंद्र csc  पर निशुल्क होने वाले कार्यों में आधार कार्ड खतौनी की नकल आदि के भी संचालक मनमानी फीस(50 से 100)रूपए ग्रामीण से वसूला जा रहा है शासन द्वारा बेहतर शासन व्यवस्था के प्रयासों पर अभी से ग्रहण लगता नजर आने लगा है मनमाना वसूली के चलते जन सुविधा केंद्र csc  जनता को खुलेआम लूटने का केंद्र बनता जा रहा है तहसील क्षेत्र सिकंदरपुर के माल्दह बाजार में संचालित प्रतीक कंप्यूटर CSP की अवैध वसूली व संचालक द्वारा  देवकली गांव के जन सेवा केन्द्र को माल्दह मे संचालित करने की गतिविधियों सेआजीज क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है  स्वामी विवेकानंद युवा मंडल माल्दह, चाड़ी व नेहरू युवा मंडल हल्दीरामपुर बलिया ने अधिकारियो से इस अवैध वसूली की जांच कराकर के आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है                        

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts