उधर ssb कमांडेंट ने पत्रकारों को आरोपी जवानों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था वह भी हवा हवाई साबित हुआ। घटना से आक्रोशित नगर के पत्रकारों ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक बैठक की। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार एनके मिश्रा, रामचन्द्र शुक्ला व हरीश श्रीवास्तव ने मौके से ही ssb व पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते हुए आरोपी जवानों पर मुकदमा व कार्रवाई की बात कही, जिस पर अधिकारियों ने उन्हे कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में पत्रकारों द्वारा निर्णय लिया गया यदि अधिकारी आरोपियों पर कार्रवाई नही करते हैं तो सभी पत्रकारों ने गुरुवार को गौरीफंटा कोतवाली का घेराव करने की बात कही है ।इस मौके पर एन के मिश्रा, फारूख हुसैन, अमन गुप्ता, धीरज गुप्ता, मो नसीम,महबूब आलम,जुबेर आलम,विजय मिश्रा, रामचंद्र शुक्ल,विवेक पांडेय, रजत मिश्रा, विकास दीक्षित,सहित बैठक में दो दर्जन से अधिक पत्रकार शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…