Categories: Crime

वसूली के गंभीर आरोपों से घिरा चंदौली एआरटीओ मछलीशहर में गिरफ्तार

करोड़पति एआरटीओ पर भ्रष्टाचार के कई मामले है दर्ज
वाराणसी: बनारस के पड़ोसी जिले चंदौली का निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को मछलीशहर पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 5:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। एआरटीओ लखनऊ से इनोवा गाड़ी से वारणसी की तरफ जा रहा था। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि एआरटीओ पर चंदौली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज है।
इन वसूली के जरिये करोडों रुपये जमा करने के आरोप हैं।  एसपी चंदौली ने एसपी जौनपुर शैलेश पांडेय को सूचना दिया कि निलंबित एआरटीओ आरएस यादव इनोवा गाड़ी यूपी 65 ईटी-5152 से प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहा है। इस सूचना पर मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर की पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पवारा टोल से एआरटीओ की इनोवा गाड़ी निकली। एसओ मुंगराबादशाहपुर ने इसकी सूचना मछलीशहर पुलिस को दी।
जहां मछलीशहर पुलिस ने थाने के सामने एआरटीओ आरएस यादव को गिरफ्तार कर चंदौली पुलिस को सूचना दी। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि चंदौली पुलिस की दो टीमे मछलीशहर आ गई हैं। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts