Categories: Crime

खौलते तेल में गिरा मासूम, हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

अंजनी राय 

बलिया। रसडा कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव में रविवार की अपरान्ह मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने अपने परिजनों के साथ आया मासूम कड़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिये उसे सीएचसी ले आया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति देख सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि गाजीपुर जनपद के मरदह निवासी रवींद्र राजभर अपने 6 वर्षीय पुत्र नीरज को साथ लेकर रिस्तेदारी में परसिया गांव के शिवपरशन राजभर के यहां आया था। रविवार को घर पर हलवाई कड़ाही में कुछ बना रहे थे, इसी बीच उक्त मासूम युवक किसी प्रकार असंतुलित होकर कड़ाही में गिर गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts