Categories: Crime

रामपुर – भाजपा की बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों पर डाला गया प्रकाश

राहुल मसवासी 

रामपुर  टांडा—भारतीय जनता पार्टी की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।सांसद नेपाल सिंह द्वारा वरिष्ठ भाजपा  नेता सुक्खी सिंह को तहसील प्रतिनिधि बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। ग्राम सीकमपुर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि सुक्खी सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता खुश है।

भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगा है।देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।उन्होंने कहा कि सांसद ने प्रतिनिधि बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन किया जायेगा।तहसील स्तर की जनसमस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जायेगा।इस अवसर पर सुरेश सिंह, यशपाल सिंह, रोहताश सिंह, वेदपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, नवनीत सिंह,नरेश सिंह, होराम सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts