Categories: Crime

आप डरें नहीं अपनी समस्याएं बताएं, दोषी पर कार्रवाई करेंगे : एसडीपीओ

गोपाल जी 

डीआईजी विकास वैभव के निर्देश पर नवगछिया पुलिस जिले के सभी थानों में लोक संवाद का आयोजन किया गया। नवगछिया थाने के तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने लोगों से कहा कि पब्लिक पुलिस से डरे नहीं, बल्की उन्हें अपना दोस्त समझें। आप अपनी समस्याएं लेकर हमारे पास आएं, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। आप गुप्त रूप से भी कोई सूचना हमें दे सकते हैं।

आपकी सूचना गुप्त रखी जाएगी। गोष्ठी में लोगों ने भूमि विवाद की समस्याओं को उठाया। कुछ लोगों ने लड़का- लड़की के मामले को रखा। एसडीपीओ ने कहा कि लड़का-लड़की के मामले को समाज के बीच मिल-जुल कर सुलझाएं। भूमि विवाद के मामले को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुलझाएं। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु सहित इलाके के गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। दूसरी तरफ रंगरा ओपी के मध्य विद्यालय रंगरा में संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आपका मित्र है, अपनी समस्याएं लेकर आएं उसका सामाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद शबाना आजमी, मुखिया नवीन कुमार, बंटी ठाकुर, जयप्रकाश मंडल, धर्मेश झा, रंजन मंडल, उपमुखिया नागेश्वर मंडल सहित सभी मुखिया एवं सरपंचों ने भाग लिया। वहीं कदवा थाना के मध्य विद्यालय खैरपुर में थानाध्यक्ष केके भारती की देखरेख में लोक संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। गोपालपुर थाने के मध्य विद्यालय धरहरा में आयोजित लोक संवाद थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव की देखरेख में हुआ। इसमें लोगों ने गश्ती बढ़ाने के साथ साथ स्कूलों पर भी ध्यान देने की बात कही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Bihar

Recent Posts