Categories: Crime

दरवाज़े पर डाला जा रहा है खुद एसडीएम साहेब कृपया कार्यवाही करें – पीड़ित

राहुल मसवासी। रामपुर

टाण्डा- निकटवर्ती ग्राम सैढु का मंझरा निवासी सलीम पेंटर के घर के दरवाज़े पर आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। मना करने के बावजूद भी वे लोग बाज़ नहीं आ रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम को पत्र सौंपकर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम सैढु का मंझरा स्थित  चपिया कालोनी निवासी सलीम पेंटर के घर के सामने कुछ लोगों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है।उसका कहना है क़ि गंदगी के कारण घर के आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। जिसके चलते संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है।  जिसकी शिकायत  पूर्व में कई बार तहसील दिवस तथा ग्राम प्रधान से की जा चुकी है। जिसके बावजूद वे लोग कूड़ा डालने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। पीड़ित ने सोमवार एसडीएम को शिकायती पत्र देकर इस सम्बन्ध में उचित कार्रवाई की मांग की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts