Categories: Crime

KGMU के लिफ्टमैन ने दोस्तों संग मिल महिला मरीज की आबरू लूटी

समीर मिश्रा
लखनऊ के केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में एक महिला ने लिफ्टमैन और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है जिसमें से एक की गिरफ्तारी हो गई है जबक‌ि दो फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक हरदोई की रहने वाली महिला लखनऊ में केजीएमयू में इलाज करवाने आई थी। महिला ने बताया कि लिफ्टमैन विनय, संतोष और शिवकुमार उसे खाना दिलाने के बहाने ले गए और बंधक बनाकर गैंगरेप किया।  इस मामले में पुलिस ने शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोप‌ियों की तलाश की जा रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts