Categories: Crime

देवरिया । चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार चार फरार

अग्रसेन विश्वकर्मा
देवरिया । जनपद मे हो रही लुट की घटनाओं ने पुलिस को परेशानी मे ला दिया था पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा की सख्ती के बाद क्राइम ब्रांच व सदर कोतवाली को सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस चंदौली के समीप सघन चेकिंग अभियान शुरू किया इस दौरान दो मोटर साइकिल पर पांच आते दिखें जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल छोड पांचो भागने लगे

पुलिस टीम ने पीछा कर एक को दबोच लिया जबकि चार फरार हो गये।पकड़े गये शख्स ने अपना नाम पंकज निवासी फुलवरिया थाना भलूअनी बताया । तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस को 4600 नकदी, एक पिस्टल व तीन कारतूस व लूट की दो मोटर साइकिल बरामद हुईं। पूछताछ मे उसने मई से अब तक की देवरिया व गोपालगंज जनपद मे पांच लूट कि घटनाओं मे शामिल होने की बात स्वीकारी है.पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने पुलिस लाइन मे खुलासा करते हुए पकडऩे वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts