Categories: Crime

बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने छात्रा के साथ की थी खुलेआम शर्मनाक हरकत, उसके बाद…

गोपाल जी 

पटना : बिहार की राजधानी पटना में एक सब इंस्पेक्टर की खुलेआम छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत उस पर भारी पड़ गयी. वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने आरोपित एसआई को सस्पेंड कर दिया है. इससे पूर्व बुधवार को वामपंथी छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान आरोपी सब इंस्पेक्टर ने तारामंडल के समीप एक छात्र संगठन की महिला कार्यकर्ता को गलत तरीके से पकड़ा था.

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि उसकी इस हरकत को रोकने के लिए दूसरे पदाधिकारी प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह मान नहीं रहा है. कोतवाली थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सुनील चौधरी की इस शर्मनाक हरकत की जांच जोनल आईजी ने की और एसआई पर लगे आरोपों को सही पाया. उसके बाद आईजी ने सुनील चौधरी को निलंबित कर दिया.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Bihar

Recent Posts