Categories: Crime

कौशाम्बी – जमीनी विवाद में अधेड की हत्या, कोहराम

मो आफताब फ़ारूक़ी

कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र सुरसेनी गाव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में झगडा हो गया। जिसकी वजह से एक पक्ष की ओर से फावडा से हमला कर दिया गया। जिसकी वजह से अधेड गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन फानन इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां कुछ ही घण्टे में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना को लेकर परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सज्जन बाबू शुक्ला (५०)पुत्र स्व. अमर नाथ शुक्ला निवासी सुरसेनी थाना सरायअकिल का पट्टीदारों से जमीनी विवाद चल रहा था। मकान के निर्माण के दौरान बारजा बनवाने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया। जिसकी वजह से दोनो के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान विपक्षी द्वारा फावडा से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते की गाव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने आनन फानन एम्बुलेश बुला कर उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जहा पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसपी बीरेंन्द्र मिश्र, सीओ चायल महेन्द्रदेव, सीओ मंझनपुर रमाकांत यादव, एसओ सराय अकिल अनिल सिंह, एसओ पिपरी विपिन त्रिवेदी आदि सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके पर पहुच गई। घटना को लेकर मृतेक के परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किए जाने की माग किया। पुलिस ने चारों लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दविश दे रही है। घटना को लेकर परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts