Categories: Crime

विधायक के प्रथम क्षेत्र आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

लखीमपुर खीरी =पलिया कलां // भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष एवम् मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह विधायक बनने के बाद पहली बार पलिया पहुचे जहाँ पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने जिलामंत्री उदयवीर सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया उसके उपरान्त वह pwd गेस्ट हाउस पहुँचे जहाँ पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर उनसे वार्ता की एवम् जन समस्याये भी सुनी  उनके निस्तारण हेतु मौके पर ही मौजूद उपजिलाधिकारी एवम् सम्बंधित विभागों से वार्ता कर उनका निस्तारण करवाया प्रथम आगमन पर भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह उदयवीर सिंह एवम् कृष्णा भैया ने स्म्रति चिन्ह भेंट कर विधायक का स्वागत किया उसके बाद दुधवा रोड स्थित माता काल रात्रि मन्दिर में पहुँच कर पूजा पाठ भी किया उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार के पिछले तीन वर्ष का कार्यकाल अभी तक के काग्रेस के कार्यकाल पर भारी है सभी क्षेत्रो में मोदी जी के नेतृत्व में विकास कार्य हुए है किसान व्यापारी सभी के हितो को ध्यान में रखकर कार्य हुए विदेशो में भी भारत का सम्मान बढ़ा है उत्तर प्रदेश की जनता ने जो भरोषा भाजपा पर किया है और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई अब वह सरकार जनता के हितो के लिए कार्य कर रही है जो सिर्फ दो महीने के भीतर ही दिखने लगे है इस अवसर पर भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह विजय गुप्ता सीताराम राठौर आर डी रॉय सतीश चौधरी शशी शंकर शुक्ला अमित गुप्ता रवि शुक्ला राम प्रकाश भास्कर राजकुमार श्रीवास्तव मनु  तिवारी अमित गुप्ता गौरव बंसल प्रेम प्रकाश मौर्या किशन सिंह विवेक राज शुभम  मिश्रा अनुपम रॉय शादाब उस्मानी मनीष कश्यप आदि तमाम भाजपा एवम् भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts