Categories: Crime

शातिर टप्पेबाज को जनता ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

हरिओम बुधौलिया

कोंच। कोंच का नामी टप्पेबाज मानुकी एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आकर बाइज्जत रिहा कर दिया गया। यहां पीएनबी शाखा में जनता की पकड़ में आये मानुकी की पहले तो भीड़ ने जम कर ठुकाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया लेकिन पुलिस ने उस पर संज्ञान लिये बिना कोतवाली से जाने दिया। इससे पहले भी कई बार वह कोतवाली तक आकर हर बार छूटता रहा है और हाथों का कमाल दिखा कर लोगों की जेबें ढीली करता रहा है।
_कस्बे का बहुत ही शा

तिर टप्पेबाज है मानुकी जो अक्सर बैंक शाखाओं में अपने शिकारों की तलश करता रहता है और जैसे ही मौका हाथ लगता है, हाथ की सफाई दिखा कर हजारों की रकमें पार कर देता है। सोमवार को भी वह मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपने शिकार की तलाश में था और जैसे ही उसने एक की जेब में हाथ डाला, जनता की पकड़ में आ गया। लोगों ने उसकी ठुकाई शुरू कर दी और मारते मारते सागर चौकी ले आये तथा पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी से उसे कोतवाली ले जाया गया लेकिन पुलिस ने उसके साथ्ज्ञ गजब की रहमदिली दिखाते हुये बाइज्जत घर जाने दिया। इस बाबत पुलिस का यह कहना बाकई हास्यास्पद ही है कि उसके खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी तो किस धारा में उसे जेल भेजा जाता। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार वह पुलिस की पकड़ में आता रहा है और गजब का नाटकबाज होने का फायदा उठा कर छूटता रहा है। पुलिस उसके खिलाफ भले ही कुछ न करने की स्थिति में हो लेकिन वह अपना काम बेखौफ
उठाने के लिये जरूर स्वतंत्र है।_

_

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts