गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की मुलाकात के बाद इस फैसले पर सहमति हुई है। गौरतलब है कि 39,000 करोड़ रुपए की लागत के साथ भारत ने रूस से एस-400 एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने की डील की थी। सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम दुनिया का सबसे खतरनाक मिसाइल सिस्टम माना जाता है।भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव में इस खरीद को एक बड़ा कदम माना जा रहा है। S-400 एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम एक साथ 36 मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। भारतीय सेना में इस सिस्टम के शामिल होने के बाद पाकिस्तान और खास तौर से चीन से निपटने में खासी मदद मिलेगी। इस सिस्टम के बाद भारत, चीन या पाकिस्तान की ओर से किसी मिसाइल हमले की स्थिति में मुंहतोड़ जवाब दे सकेगा।रूस ने कहा कि वह भारत को विमान भेदी मिसाइल प्रणाली एस-400 डिफेंस की आपूर्ति के लिए तैयारी कर रहा है, और दोनों सरकारें शर्तों पर सामान्य चर्चा कर रही हैं। रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन ने कहा कि भारत को विमान भेदी मिसाइल प्रणाली S-400 एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति को लेकर प्री-कॉनट्रेक्ट की तैयारियां जारी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…