Categories: Crime

जीएसटी के विरोध में व्यापार मंडलों की बंदी आज

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी : एक जुलाई से लागू हो रहे जीएसटी के विरोध में व्यापार मंडलों
की ओर से शुक्रवार को बाजार बंद का ऐलान किया गया है। व्यापार मंडल मिश्रा
गुट के नगर महामंत्री उमेश शुक्ला ने बताया कि बंदी को लेकर गुरुवार को
मेला मैदान के बजरंग पैलेस में व्यापारियों की बैठक की गई, जिसमें सर्व
सम्मति से बंदी का निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की
कि वे बाजार बंद कर 11 बजे तक सदर चौराहे पर पहुंचें, जिससे जीएसटी का
एकजुट होकर विरोध किया जा सके।

वहीं कंछल गुट के नगर अध्यक्ष श्याम कुमार
तिवारी मामा ने बताया कि यह बंदी सभी व्यापार मंडलों की सामूहिक बंदी है।
जीएसटी से हर ट्रेड के व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए सभी व्यापारी
एकजुटता दिखाते हुए बंदी को सफल बनाएं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts