Categories: Crime

जाने क्यों किन्नरों ने काट डाला युवक का प्राइवेट पार्ट

रवि शकर दुबे.
रामपुर. रोज़ी रोटी कमाने के लिए किन्नरों के साथ गाना बजाना एक युवक को बेहद महंगा पड़ गया जब किन्नरों ने उसे किन्नर बनाने और अपनी बिरादरी में शामिल करने के लिए जबरन उसका गुप्तांग काट डाला। इस घटना को अंजाम देकर किन्नर फरार हो गए बुरी तरह घायल युवक का अब जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तकलीफ से कराह रहा युवक कुछ भी बोलने के लायक नहीं है।
युवक रामपुर के कोतवाली मिलक क्षेत्र का रहने वाला है, पुलिस के संज्ञान में भी मामला आ चुका है लेकिन अभी तक किसी तरह की तहरीर न होने के चलते एफ़आईआर दर्ज नहीं हुई है। हालाँकि पुलिस अधिकारी तहरीर दिए जाने पर एफ़आईआर दर्ज कर कानूनी कारवाई करने की बात कह रहे हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts