Categories: Crime

श्री शिरडी धाम,महाराष्ट्र से आये 150 भक्तों की अगुआई में रामपुर में निकालीे गई श्री साईं पालकी का गोयल एजेंसी पर किया गया स्वागत

करिश्मा अग्रवाल
श्री चित्रगुप्त दुर्गा साईं समिति की ओर से शिरडी साईं धाम से 150 भक्तों द्वारा लाइ गई साईं पालकी की शोभायात्रा का गोयल एजेंसी पर स्वागत किया गया।इस अवसर पर गोयल एजेंसीज द्वारा जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।इस स्वागत में मनोज कुमार गोयल,विशाल गोयल,सुनील भटनागर,अश्विनी सक्सेना,सल्वेंद्र,दिनेश सागर,राहुल,धर्मप्रकाश,गौरव,अर्पण,ऋषभ गोयल आदि का सहयोग रहा।


बता दें कि, श्री चित्रगुप्त दुर्गा साईं समिति की ओर से लगभग 150 भक्त 25-6-2017 को शिरडी धाम,महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए थे जो दिनांक 1 जुलाई 2017 को शिरडी से चलकर रामपुर पहुंचे थे।और उनकी अगुआई में साईं पालकी गांधी समाधी से प्रारंभ होगा स्टेट बैंक,राज द्वारा,मिस्टर गंज ,बैजनाथ गली ,फटा महल वाली मस्जिद,होते हुए चित्रगुप्त दुर्गा साई मंदिर पर संपन्न हुई ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts