Categories: Crime

अस्पताल गयी महिला की उचक्कों ने उड़ाए 35 हाजर के जेवर

सुशील कुमार व सुहेल अख्तर
घोसी(मऊ)।
स्थानीय नगर मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की
दोपहर एक बजे चार उचक्कों ने शांति देवी को रुमाल सूंघा कर बेहोश कर दिए
और उसके सारे जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गये।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार खतरिपार निवासी शांति देवी अपने पति चंद्रभान के साथ
सीएचसी में 15 वर्षीय बच्चे का ऑपरेशन कराने गयी थी। तभी पति दूर स्थित
प्राइवेट पैथोलॉजी में रिपोर्ट लेने चला गया। महिला अस्पताल के गेट पर खड़ी
होकर पति का इंतजार कर रही थी। तभी चार उचक्के महिला के पास गए और बोले कि
तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। चार उचक्के रुमाल सुंघा दिए जिससे
महिला बेहोश हो गयी। उचक्कों ने केनरा बैंक के समीप महिला के मंगलसूत्र,
कनफूस, तथा छागल निकल लिए और कपड़े में 50 की एक नोट लपेट कर महिला को दे
दिया। महिला को रिक्से पर बैठा कर अस्पताल तक छोड़ दिये। जब महिला को
अस्पताल में होस आया तो दिया हुवा बटुवा खोली तो देखी की सिर्फ 50 एक नोट
और शेष कागज का टुकटा था। तभी महिला अस्पताल परिसर में जोर जोर से चिल्लाने
लगी ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts