Categories: Crime

पांच साल के बच्चे को तेंदुए ने बनाया निवाला

सुदेश कुमार

बहराइच. जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के मुकरियां गांव में तेंदुआ ने 5 वर्षीय बालक को अपना निवाला बनाया है. तेंदुआ ने बालक को मार कर आधे से अधिक खाकर छोड़ा. घटना के प्रकाश में आने पर गांव वालो ने हंगामा मचाया. गांव वाले वन विभाग द्वारा जल्द से जल्द तेंदुआ को पकड़े जाने की माँग कर रहे है

मौके पर पुलिस बल मौजूद प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया है कि क्षेत्र में दो शावक के साथ कुल चार तेंदुए देखे गए है और ये चार जानवर मानव जीवन के लिये यमराज बनकर टहल रहे है. इधर वन विभाग ने कहा है कि हम क्षेत्र की काम्बिंग कर रहे है, जल्द हालत नियंत्रित हो जायेगे.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts