Categories: Crime

खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, ड्राईवर की हुई मौत

ताब्जिल अहमद

कौशाम्बी. खड़े ट्रक में दुसरे ट्रक के घुस जाने से हुई ज़ोरदार टक्कर में एक ट्रक के ड्राईवर की मौत हो गई है. जबकि ट्रक में सवार अन्य लोगो को मामूली चोट आई है. मृतक ड्राईवर जिला आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है.

घटना जनपद के अझुआ कनवर बदर के एक होटल के पास कि थी. होटल पर खड़े एक ट्राम में आज सुबह लगभग दस बजे दूसरा ट्रक आकर घुस गया. ट्रक दोनों आपस में ऐसे लड़ गये थे कि दोनों ही ट्रको को हटाना असंभव लग रहा था.इस बीच सुचना पाकर मौके पर पहुचे अझुआ चौकी इंचार्ज ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रको को अलग करवाया और ट्रक में फंसे अन्य लोगो को सुरक्षित बाहर निकलवाया और ड्राईवर की लाश को निकलवाया. पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts