Categories: Crime

बहराइच – शहर के बीच युवक की गोली मार कर हत्या

सुदेश कुमार

बहराइच. योगी सरकार की कानून व्यवस्था हुआ हवा हवाई यूपी में हत्या का तेजी से बढ़ता हुवे ग्राफ में आज एक और इजाफा हो गया. बहराइच शहर के बीच युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया गया, घटना आज रात करीब 8 बजे के करीब की है. प्राप्त समाचार के अनुसार गुड्डू 30 वर्षीय पुत्र शाहिद निवासी-छोटी तकिया घर का सामान लेने के लिए बाजार आ रहा था.

इसी बीच थाना दरगाह शरीफ के छावनी पहुचते ही अचानक दो बाइक सवार युवको ने गुड्डू पर ताबड़ तोड़ गोलियां चलाने लगे जिससे गुडडू वही पर गिर गया बाजार के लोग आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या का कारण अभी पता नही चला पाया है पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया है और जांच में जूट गई है. 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts