Categories: Crime

राशन कार्ड के लिए हुवा खुली बैठक

सुशील कुमार अंचल

घोसी(मऊ)। तहसील अन्तर्गत ग्राम बेला सुल्तानपुर में पात्र गृहस्थी कार्ड के लिए खुली बैठक हुई। बैठक में भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। जिसमें लोगो अपनी कार्ड की समस्या ग्राम प्रधान रामप्रीत से कही। कई लोगों को पात्र गृहस्थी की सूची में नाम ही नहीं था।

ग्राम प्रधान ने जिन लोगों का सूची में नाम नहीं है उन लोगों का फार्म जमा कर लिया। इस अवसर पर सिकरेट्री मंशा चैबे, लेखपाल अक्षय कुमार, ग्राम प्रधान रामप्रीत, अनिल राय, बंटी राय, मिठ्ठू राजभर, रोजगार सेवक शिवानन्द, तेज प्रकाश, आदि लोग उपस्थित रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts