Categories: Crime

पत्रकार की हत्या – परिजनों का आरोप हत्यारों को बचा रही पुलिस

फारूख हुसैन 

लखीमपुर खीरी // लखीमपुर खीरी मे अमर उजाला के बेहजम क्षेत्र के रिपोर्टर शैलेंद्र मिश्रा उर्फ मीन्तु मिश्रा की ट्रेक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई। शैलेंद्र अपने घर वापस आ रहे थे तभी रास्ते मे ट्रेक्टर चालक ने उन्हे कुचल दिया और फरार हो गया जिसके बाद घरवालो ने कई घंटे स्टेट हाइवे को जाम भी रखा था जो कारवाई की मांग कर रहे थे।

शैलेंद्र की हत्या खनन माफियाओ और अवैध पेड़ कटान करने वालों ने कराई है ,यह परिवार का आरोप है और कई बार उन्हे खबरे ने छापने के लिए धमकी भी मिल चुकी थी। पूरे मामले मे पुलिस का रवैया लापरवाही का रहा है और अभी तक हत्या का मुकदमा भी नही दर्ज किया गया परिवार 2लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट चाहता है। शैलेंद्र अपने पीछे चार बच्चे और बीवी छोड़ गए है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts