Categories: Crime

ड्यूटी से घर लौट रहे सींचपाल पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

शाहनवाज़ खान
बांदा। जिले में ड्यूटी करके घर वापस लौट रहे एक सींचपाल को गोली मारने का मामला सामने आया है। जहां, अज्ञात बदमाशों ने सींचपाल को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल सींचपाल को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां, चिकित्स्कों ने सींचपाल की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया है। मामला बांदा शहर कोतवाली के मर्दननाका का है।

जहां, रहने वाला चांद सिद्दीकी महोबा में सींचपाल के पद पर तैनात है और रोज़ शाम ड्यूटी के बाद बांदा घर लौटते हैं। घटना की शाम पीड़ित महोबा से घर वापस जा रहा था और अपने घर के पास पहुंचा ही था तभी कुछ अज्ञात हमलावर आये और उस पर कई फायर कर दिए। जिसमे एक गोली उसकी जांघ में लग गई। 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts