Categories: Bihar

CM की मीटिंग में मोबाइल चलाना महंगा पड़ा, आईपीएस मनु महाराज समेत 5 को नोटिस

हरमेश भाटिया

रामपुर।
पटना से एसएसपी मनु महाराज को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहना महंगा पड़ा है मनु महाराज सहित पांच पुलिस अधिकारियों से इस बाबत स्पष्टीकरण पूछा गया है उन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान मोबाइल पर गेम खेलने का आरोप है बीते 28 जून को नीतीश कुमार नशाबंदी के एक कार्यक्रम में थे कार्यक्रम में डीजीपी PK ठाकुर समेत कई बड़े IPS अधिकारी मौजूद थे

इस दौरान 5 आईपीएस अधिकारी मोबाइल पर गेम खेलते पाए गए थे वह मुख्यमंत्री का संबोधन पढ़ने के बदले मोबाइल पर Candy Crush Saga गेम खेल रहे थे और उनमें से कुछ पीएम की अमेरिकी यात्रा से जुड़ी तस्वीरें देख रहे थे कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों की गेम खेलने की तस्वीरें सोशल मीडिया में आई यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई इसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस मुख्यालय हरकत में आ गया उन अधिकारियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई चिन्हित अधिकारियों में से पटना के एसएसपी मनु महाराज, दो सिटी SP पंकज राज, चंदन कुशवाहा तथा दो अन्य शामिल है सोमवार को एडीजी एस के सिंघल ने घटना पर कार्यवाही करते हुए सभी चिन्हित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है

pnn24.in

Recent Posts