Categories: Crime

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत

मो आफताब फ़ारूक़ी

कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमछा गांव में गत दिनों एक सइकिल सवार वृद्ध बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। जहां परिजनों ने उसे इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमछा गांव निवासी शंकर लाल 65 पुत्र स्वर्गीय बिन्देश्वरी एक जुलाई को साईकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही अपने गांव के समीप पहुंचा की एक बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गम्भीर रूपसे घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।मृतक के परिवार में एक पुत्र, चार पुत्री और पत्नी मालती देवी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts