Categories: Crime

खाद्य विभाग ने की छापेमारी, धड़ाधड़ बंद हुई दूकानें

अंजनी राय

बलिया । सिकंदरपुर नगर के बस स्टेशन चौराहा स्थित राज रेस्टोरेंट में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अशोक यादव के नेतृत्व में पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार एवं उनकी टीम ने छापामारी कर सैम्पल लिया। इस दौरान बेसन की पापड़ी व राबड़ी इत्यादि कि सैम्पलिंग की गयी।

इस कार्रवाई की भनक अन्य दुकानदारों को जैसे ही लगी सिकंदरपुर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धड़ाधड़ कई दुकानें बंद हो गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने दुकान के आसपास व दुकान के अन्दर गंदगी पर नाराजगी जताते हुए साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा, ताकि आमजन का जीवन सुरक्षित रह सके। बताया कि आमजन के जीवन के साथ  किसी को भी खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है। जांच में दोषी पाए जाने पर उक्त दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: HealthUP

Recent Posts