Categories: Crime

लाखो की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार-

संजय ठाकुर
मऊ : मंगलवार को एसटीएफ टीम व क्षेत्राधिकारी मधुबन के निर्देशन में थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा चट्टी तिराहे के पास से डीसीएम वाहन संख्या यूपी 60 टी 5354 जो अवैध शराब गाड़ी में रखकर ऊपर लकड़ी से छिपाकर जनपद बलिया की तरफ जा रहा था

जिसमें से 765 पेटी  (19620) शीशी अवैध अंग्रेजी शराब ( कीमत करीब 27 लाख रूपये) बरामद कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उक्त द्वारा अपना नाम पदम भूषण पुत्र रामबाबू निवासी सेवन थाना जैसी नगर जनपद सागर मध्य प्रदेश बताया गया तथा वाहन स्वामी का नाम रणविजय सिंह पुत्र रामकृपाल निवासी अशोक नगर शांति सराय भृगु आश्रम बलिया बताया गया ।

इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विविरुद्ध मु0अ0सं0 241/17 धारा 60/63/72 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts