Categories: Crime

बलिया के डीपीआरओ कार्यमुक्त, अविनाश कुमार ने संभाली कुर्सी

अंजनी राय 

बलिया। सत्ता व विपक्ष की रडार पर चढ़े बलिया के डीपीआरओ राकेश कुमार यादव कार्यमुक्त होकर आजमगढ़ मंडल मुख्यालय के लिए रवाना हो गये। रिक्त स्थान पर लखनऊ से आये अविनाश कुमार ने डीपीआरओ (प्रशासनिक पद) पर कार्यभार संभाल लिया है। वहीं, स्थानांतरित डीपीओ रामभुवन भी जिले से कार्यमुक्त हो चुके है।

बता दें कि तत्कालीन डीपीआरओ की शिकायत बलिया के प्रभारी मंत्री व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से बैठक के दौरान न सिर्फ सत्ता पक्ष, बल्कि विपक्ष के लोगों ने भी किया था। शिकायत के कुछ दिन बाद ही डीपीआरओ को शासन ने आजमगढ़ मंडल से सम्बद्ध कर दिया। सूत्रों की माने तो कही से राहत न मिलता देख तत्कालीन डीपीआरओ यहां से कार्यमुक्त हो गये।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts