Categories: Crime

सड़क हादसे में फरेन्दा के भाजपा विधायक के भाई की मौत

प्रदीप चौधरी.
महराजगंज : जनपद के फरेंदा भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के चचेरे भाई मिन्टू सिंह की रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वह अपनी कार से गांव जा रहे थे तभी सामने से आ रही असन्तुलित ट्रक ने ठोकर मार दिया।जिससे कार पलटने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के चचेरे भाई मिन्टू सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह रविवार की सुबह अपनी स्विफ्ट कार से धानी ढाले से अपने गांव मरहठा जा रहे थे। इसी दौरान धानी की तरफ से अचानक सामने से आ रही आम लदी ट्रक का अगला टायर फट गया और ट्रक का संतुलन बिगड़ गया ।
सही दिशा मे जा रही कार को आम लदे डीसीएम ने सिधवारी ईंट भट्ठे के पास  टक्कर मार दी। जिससे धक्का लगते ही कार ड्राइव कर रहे मंटू सड़क के नीचे जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर विधायक दिल्ली से महराजगंज के लिए रवाना हो गए हैं।  देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
पत्नी अंजू, बड़ी बच्ची रोली, भोली और छोटे बेटे गणेश भी मौके पर पहुंच शव से लिपटकर रोने लगे। हादसे की खबर पाकर पिता राम कृपाल सिंह बेसुध हो गए। मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts