बिहार लेकर जा रहा हूं। पुलिस ने शक होने पर तिरपाल हटवा कर देखा तो पूरा ट्रक अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरा था। पुलिस की सूचना पर उप जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शराब को जप्त कर ट्रक को सीज कर दिया। ट्रक चालक ने अपना नाम प्रगट सिंह निवासी बासके, पोस्ट-गुमारपुर थाना मिरिगां, चण्डीगढ़ पंजाब बताया। ट्रक चालक ने बताया कि वह पानीपत हरियाणा से ट्रक लेकर आ रहा है। पंजाब से पानीपत तक दूसरा चालक लेकर आया। वहां से मैं ट्रक लेकर आ रहा हूं। कोतवाल अविनाश सिंह ने बताया कि धारा 60/63 अबकारी एक्ट के अलावा 419, 420, 467, 468, 471 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त शराब लदे ट्रक को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल अविनाश सिंह के अलावा राजेंद्र यादव, विजय प्रताप सिंह, अतुल सिंह, भोला यादव, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह शामिल है। पुलिस को इस प्रकरण में जिले के किसी व्यक्ति का हाथ होने का अंदेशा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…