Categories: Crime

बाजपुर के लाल ने एस्टोनिया ;यूरोपद्ध में खोला गैर लाभकारी संगठन ‘‘ला वफरा’’

राहुल मसवासी 

बाजपुर। सामाजिक क्रियाकलापों में हमेशा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने वाले ग्राम बद्रीपुर निवासी कपिलेश चैधरी पुत्र प्रीतम सिंह चैधरी ने एस्टोनिया ;यूरोपद्ध में ई रेसिडेन्सी हासिल कर ”ला वफरा” के नाम से एक गैर लाभकारी संगठन खोला है।

यहाँ बता दें कि कपिलेश चैधरी अपने 7 वर्ष के मुख्य अनुभव के साथ आज उन ज्ञानात्मक, रचनात्मक और कुशल व्यक्तियों में से एक है जो कौशल विकास और युवा भारत को प्रेरित करने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग कर रहे है। श्री चैधरी के मुताबिक कौशल विकास व सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ”ला वफरा” भारत व एस्टोनिया ;यूरोपद्ध के बीच सेतु का कार्य करेगा। श्री चैधरी द्वारा एस्टोनिया ;यूरोपद्ध में गैर लाभकारी संगठन ”ला वफरा” खोले जाने पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता स. जगतार सिंह बाजवा, भाजपा जिला मंत्री विमल शर्मा, हिन्दू महासभा के मण्डलीय सह अध्यक्ष हेम काण्डपाल, अनिल अरोरा, चरनजीत शर्मा, अवर हैल्पिंग हैण्ड के ट्रस्टी शशिकान्त सिंह, विशाल चन्द्रा, प्रयाग चैधरी आदि ने बधाई दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts