Categories: Crime

पकड़ा गया निर्दोष के हत्या का आरोपी झगडू.

पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी झगडू 
जावेद अंसारी
वाराणसी. जैतपुरा थाना क्षेत्र में हुई ईद वाले दिन हत्या के सम्बन्ध दर्ज अपराध संख्या संख्या 238/17 अंतर्गत धारा 302,504 में फरार चल रहा तीसरा नामज़द आरोपी झगडू पुत्र सोनू निवासी कांशीराम आवास शिवपुर वाराणसी को आज जैतपुरा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है.
ज्ञातव्य हो कि ईद के रोज़ हुवे इस जघन्य हत्या में दो नामज़द आरोपियों को पुलिस ने घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, तीसरा आरोपी कांशीराम आवास, शिवपुर का रहने वाला झगडू पुत्र सोनू फरार चल रहा था जिसको आज जैतपुरा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है.  
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts