Categories: Crime

बाबा नगरिया दूर है। जाना जरूर है,हर हर बम बम, हर हर बम बम

सुइथाकला:-सुइथाकला ब्लॉक के भैसौली गांव से सावन माह में महादेव को जल चढ़ा कर आशीर्वाद लेने के लिए पहला जत्था हुआ रवाना

प्रमोद कुमार दुबे

सावन माह के शुरू होते ही भोले के भक्तो में एक धूम सी मच जाती है शिव भक्तों पर एक अलग ही रंग चढ़ जाता है और हर ओर से बम बम भोले के जयकारे शुरू हो जाते है और भक्त गण जल चढ़ाने के लिए दूर दूर पैदल जाते हैं और अपने श्रद्धा भाव से बाबा भोले नाथ पर जल चढाते हैं

और इसी सावन माह में आज  भैसौली क्षेत्र से कांवड यात्रा निकाली गयी जो कि भैसौली गांव  से होते हुए विजेथुआ महावीरन धाम में हनुमान जी के मंदिर से आशीर्वाद लेकर अपनी कावड़ के साथ सुलतानगंज के लिए रवाना हुए। सुलतानगंज से जल लेकर सभी शिव भक्त बाबा बैजनाथ धाम तक पैदल चलकर जायेगें। जल लेकर जाने वाले सभी बम ओमप्रकाश दुबे(डब्लू),दीपक,राहुल दुबे,नीरज दुबे,रोहित,शिवम, दुर्गेश,अजीत(सुड्डू),कन्हैया,मोनू, राजन पांडेय,ने भैसौली से कावंड़ यात्रा में हिस्सा लिया। सभी भक्तों का मनोबल बढ़ाने के लिए ग्रामवासियों ने मिलकर भक्तजनो का दिल से  विदाई की और उनके साथ जयकारे भी लगाया और पूरा क्षेत्र बोल बम हर हर के जयकारो से गूँज उठा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts