Categories: Crime

धूमधाम से हुई विदाई कावरियो का किया गया भव्य स्वागत

हरी शंकर सोनी.

सुलतानपुर, कादीपुर – कादीपुर से सावन माह मे कावरियो का एक जत्था बैजनाथ धाम को रवाना हुआ. लगभग सैकडो कावरिया बाबा बैजनाथ धाम को रवाना हुआ, चार चिलम मे चारो धाम, एक चिलम मे बाबा धाम, बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है के उदघोष के साथ आज दोपहर शिव भक्तो की टोली डीजे की धुन पर थिरकते हुये नगर भ्रमण करते हुये बैजनाथधाम को रवाना हुआ.

नगर के पटेल चौक पर जलपान व अंगवस्त्र देकर किया गया समस्त शिव भक्तो की विदाई की गई. जिसमे नगर के सम्मानित चेयरमैन बिजयभान सिह मुन्ना, सर्वेश सिह, प्रभुराज सिह, रामू मोदनवाल बोलबंम, बिपिन जायसवाल, संदीप, राहुल, श्यामू, रोहित अग्रहरी, सिन्टू सिह, स्मृति शेष राय साहब सिह, नीरज मिश्रा, सीन्टू, सोनी, निन्नहू अग्रहरी, बब्लू जायसवाल, अभिषेक शर्मा समेत सैकडो़ कावरियो का हुआ जोरदार स्वागत

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts