Categories: Crime

एसएसबी ने पकड़ा तस्कर समेत हजारों का माल

फारूख हुसैन /शिशिर शुक्ला
लखीमपुर खीरी// सूड़ा=एक बार फिर  एसएसबी सूड़ा ने रात्री गस्त के दौरान हजारों का तसकरी का माल अपने कब्जे में ले लिया और एक अभियुक्त को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जानकारी के अनुसार भारत नेपाल सीमा के सूड़ा में एक नेपाली तस्कर को कपड़ा, साइकिल का सामान और इन्वटर ले जाते  हुये पकड़ लिया।

पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम  राम कुमार चौधरी पुत्र रतन लाल चौधरी निवासी बेली नेपाल  बताया  है। पकड़े गये सामान को कष्टम को सौप दिया गया है । इस कार्यवाही में निरीक्षक  लाल जी के साथ उप निरीक्षक महाबीर व हेड कानेस्टबल राजीव भी मौजूद रहे।
एसएसबी सूडा भारत चीन के बिगड़ते रिश्तों  के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा बर्ती जा रही है जिसके अंतर्गत सघन तलासी अभियान भी चलाया जा रहा हैं। फिर भी बड़ी मात्रा में डीजल पेट्रोल समेत तमात चीजों की तस्करी रूकने का नाम नही ले रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts