पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। छपरा सारिव निवासी राज कुमार यादव (26) पुत्र धर्मनाथ यादव पहलवानी करते थे। वह 08 जुलाई को किसी कार्यवश बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के घोरौली (छाता) निवासी गंगा सागर राय एवं रेवती निवासी कर्मवीर तिवारी के साथ जयपुर गए थे। 11 जुलाई की सुबह राजकुमार की वहां मौत हो गई। राजकुमार की मौत से उनके साथ गये लोग अवाक रह गए। इसकी सूचना उन्होने राजकुमार के परिजनों को देते हुए शव लेकर 13 जुलाई को छपरा सारिव पहुंचे। राजकुमार के पिता की तहरीर मिलने पर पहुंचे एसएचओ रेवती मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश यादव एवं श्रीकृष्ण यादव ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यावाही के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…