Categories: Crime

जिलाधिकारी इलेवन के हाथो हारे मऊ के डाक्टर्स

संजय ठाकुर
मऊ : जिलाधिकारी इलेवन एवं डाक्टर इलेवन के बीच डा0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्टस्टेडियम में क्रिकेट मैच सम्पन्न हुआ। टास जीतकर डाक्टर एलेवन के कप्तान डा0 संजय सिंह द्वारा बैटिंग करने का निर्णय लिया गया और निर्धारित बीस ओवर में 59 रन बनाये जिसके उत्तर में बैटिंग करने उतरी जिलाधिकारी इलेवन ने निर्धारित बीस ओवर के पहले ही तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की।

जिलाधिकारी इलेवन के कप्तान जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार द्वारा ट्राफी ग्रहण की गयी। मैन आफ दी मैच संयुक्त मजिस्टेट कुमार हर्ष रहें तथा बेस्ट बैट्समैन एस0डी0एम0 सदर रहें। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं जिलाधिकारी द्वारा पहले ओपनिंग की गयी। उक्त टीमो में डाक्टर सुजीत सिंह, डा0 अजय सिंह तथा जिलाधिकारी इलेवन में अतिरिक्त मजिस्टेट, एस0डी0एम0 मोहम्दाबाद गोहना, रजनीष सिंह, मनीष सिंह सहित सभी अधिकारी एवं डाक्टर उपस्थित रहें।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Sports

Recent Posts