Categories: Crime

घूस लेने की वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

राम आशीष त्रिपाठी 

महराजगंज. जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी चौराहा पर तैनात आरक्षी द्वारा घुस लेने की वीडियो वायरल होने के बाद कोठीभार थाने में दर्ज हुआ मामला।

थाना कोठीभार के आरक्षी अनीश खाॅ द्वारा कथित रूप से घूस लेते हुए विडियो वायरल होने की सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष कोठीभार द्वारा उक्त आरक्षी के विरूद्व थाना कोठीभार पर मु0अ0सं0-268/17, धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 पंजीकृत किया गया। ध्यातव्य है कि उक्त आरक्षी को पूर्व में ही जी0आर0पी0 में स्थानान्तरण होने के कारण जनपद से कार्यमुक्त किया जा चुका है, इस सम्बन्ध में उसके विरूद्व अग्रेतर कार्यवाही हेतु जी0आर0पी के उच्चाधिकारीगण को रिर्पोट प्रेषित किया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts