Categories: Crime

गोरखपुर बरौनी रूट पर चेनपुलिंग से परेशान आरपीएफ कर रही ये उपाय

अग्रसेन विश्वकर्मा 

देवरिया. गोरखपुर बरौनी रूट पर चेनपुलिंग से परेशान आरपीएफ आए दिन तरह-तरह की हथकंडे
अपना रही है। चेनपुलिंग करने वालों पर सख्ती के बाद अब आरपीएफ ने लोगों को
जागरूक करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में सभी ट्रेनों में आरपीएफ की
तरफ से यात्रियों को पर्चे बांटे जा रहे हैं। आरपीएफ के आईजी राजाराम ने
जोन के सभी आरपीएफ पोस्ट को चेनपुलिंग रोकने का निर्देश दिया है।

सबसे अधिक
चेनपुलिंग की घटना छपरा से गोरखपुर रेलवे स्टेशन के बीच होती है। इस लिए
इस रुट पर लोगों को जागरुक करने के साथ ही ट्रेनों में यात्रा कर रहे
यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ
इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने शुक्रवार को कांसटेबुलों को इस काम में लगाया।
ये लोग स्टेशन आ पर आनी वाली समय ट्रेनों में लोगों को चैनपुलिंग नहीं
करने के प्रति जागरूक करते हुए पर्चे दे रहे हैं। इसके साथ ही आरपीएफ
यात्रियों से चैनुपुलिंग करने वाले लोगों को पकड़वाने में मदद की अपील भी कर
रही है। पर्चे में चेनपुलिंग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया
गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts