शनिवार शाम पांच बजे उनकी पत्नी अपने 2 वर्षीय पुत्र आर्यन को लेकर सड़क के किनारे बकरी बांधने गई थी। इसी दौरान सिसवा से सिंदुरिया की तरफ आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क के किनारे खड़े दो वर्षीय आर्यन के ऊपर पिकअप चढ़ा कर फरार हो गया। जिससे आर्यन की मौके पर मृत्यु हो गई। आर्यन की माँ ने जब पीछे मुड़कर अपने पुत्र को देखा तो उसका पुत्र सड़क पर मरा पड़ा था। वह बेहोश हो गई ।ग्राम वासियों की मदद से पिकअप को खोजने के लिए बाइक पर बैठकर अपने पुत्र को लेकर एक घंटा इधर -उधर सिंदुरिया सड़क पर बदहवास होकर भटकती रही। लेकिन अज्ञात पिकअप फरार होने में कामयाब हो गया। आर्यन की माँ थक हार कर सौ नम्बर पुलिस को सूचना दी तब तक देर हो चुकी थी। चुकी घटनास्थल कोठीभार थाना क्षेत्र का होने के कारण चिउटहा चौकी प्रभारी उदय नारायण सिंह अपने हमराही रफीक अहमद के साथ मौका-ए-वारदात पहुंचे और लाश का ग्रामीणों से पंचनामा बनवाकर बच्चे का दाह संस्कार करवाया। सूचना पाकर पकड़ियार बुजुर्ग पहुचे सिन्दुरिया चौकी इंचार्ज ने भी मौका मुआइना किया। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर देने की बात चल रही थी। बता दे की आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता सन्तान था। आर्यन के पिता सुनील लुधियाना में जीवन यापन करने के लिये प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के समय माँ के अलावा घर पर कोई नही था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…