Categories: Crime

दुकान में लाखों की लूट, एक बदमाश धराया

मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। जिले के नवाबगंज थानान्तर्गत कौड़िहार बाजार में सोमवार की रात दुकान लूट लूटकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया है। जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गये। उक्त थाना क्षेत्र के कौड़िहार बाजार में स्थित एक दुकानदार प्रतिदिन की भांति दुकान बन्द करके सोमवार की रात अपने घर चला गया। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और दुकान का ताला तोड़कर सामान व रूपया समेटने लगे।

इस बीच किसी ग्रामीण की नींद टूटी तो शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आस-पास के लोग वहंा पहुंचे तो बदमाश नगदी व सामान लेकर भाग निकले। हालांकि ग्रामीणों ने एक बदमाश को दौड़कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस वारदात के सम्बन्ध में कुछ भी बोलने बच रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts