Categories: Crime

बीएसपी विधायक ने किया कुंवर सिंह पीजी कालेज में छात्रसंघ उद्घाटन

सी पी सिंह विसेन
बलिया। कुंवर सिंह पीजी कालेज बलिया में शुक्रवार को छात्रसंघ उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने छात्रसंघ को राजनीति की नर्सरी बताते हुए स्वयं को छात्रसंघ का उपज बताया। विधायक ने महाविद्यालय में मनोरंजन हाल बनवाने की घोषणा की। इससे पहले छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि रसड़ा ब्लाक प्रमुख सतीश सिंह रहे। अभिषेक कुमार, उदय नारायण, अवनेन्द्र प्रताप सिंह, विनीत सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, धनंजय सिंह, चंदन यादव, रजिन्द्र यादव, रणवीर सिंह, छोटू यादव, सचेन्द्र यादव, मनोज शाह, अरविन्द गोंडवाना, विवेक सिंह, दीपक यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अभिषेक यादव तथा संचालन विकास कुमार गुप्त विक्की ने किया। सभी का आभार अखिलेश यादव ने प्रकट किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts