Categories: Crime

आग से झुलसी किशोरी की मौत

मो आफताब फ़ारूक़ी

कौशाम्बी। महेवा घाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में गुरूवार की सुबह खाना बनाते समय एक किशोरी गम्भीर रूपसे झुलस गयी। परिजनों ने उसे तत्काल नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां कुछ घण्टों बाद उसकी मौत हो गयी।

महेवा घाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी इश्तियाक अहमद की 17 वर्षीय पुत्री रोशन जहां गुरूवार की सुबह खाना बनाते समय गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसे परिवार के लोगों ने बचाकर इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां कुछ घण्टों बाद उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए पिता ने बताया कि मृतिका पांच भाई एवं दो बहन में छोटी, मां अलीमुन्निसा, पिता दर्जी का काम करता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts