Categories: NationalPolitics

सपा के कद्दावर नेता आजम खान के समर्थकों ने आजमवादी मंच बनाने का एलान किया

हरमेश भाटिया

रामपुर। सपा के कद्दावर नेता आजम खान के समर्थकों ने आजमवादी मंच बनाने का एलान किया है. रामपुर में इस बात की चर्चा जोरो पर कई दिनों से थी. गौरतलब रहे हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी कमजोर होने से अलग वजूद तलाश रहे आजम खान अराजनीतिक संगठन के तौर पर आजमवादी मोर्चा बना कर देश के अल्पसंख्यकों के बड़े नुमाइंदे के तौर पर खुद को पेश करना चाहते हैं समाजवादी कुनबे में कलह के बाद पार्टी दो हिस्सों में तक्सीम होने और सुबे की सत्ता से बाहर होने से काफी कमजोर हुई है

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान के समर्थकों ने वर्तमान राजनीतिक हालातों के मद्देनजर आज 21 जुलाई को राज्यसभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के निवास फिरोज शाह रोड दिल्ली पर राकेश जैन की अध्यक्षता में आजमवादी मंच बनाने का एलान करते हुए 14 अगस्त 2017 आजम खान की योमे पैदाइश के दिन राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन मौलाना अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर में करने का फैसला किया है मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम को बनाया है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts