Categories: Crime

पूर्ति निरीक्षक और राशन विक्रेता पर कार्ड में की गयी त्रुटि का आरोप ग्रामीणों ने दिया धरना

फारूख हुसैन 

लखीमपुर खीरी // लखीमपुर खीरी जिले के निघासन , सिंगाही क्षेत्र में  क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक  और राशन विक्रेता पर राशन न दिये जाने और राशन कार्डो में अपात्रों के चयन के मामले में ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया है जिसके चलते ग्रामीण आक्रोशित होकर सिद्ध बाबा स्थान पर धरना प्रदर्शन कर एक शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी को भेजकर  कार्यवाही की माँग की है।

जानकारी के अनुसार  खीरी जिले के निघासन क्षेत्र का है जहाँ पर ग्रामीणों ने राशन विक्रेता  के द्वारा कार्ड धारको को राशन नही दिये जाने तथा अन्तोदय कार्ड में अपात्रों का चयन व वितरण में अधिक पैसा लेकर घटतौली किये जाने  की शिकायत ग्राम सिंगहा कलां के ग्रामीणों ने निघासन के उप जिलाधिकारी  को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर राशन  वितरण की दुकान को निलंबित कर दोषी कोटेदार और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक  के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की थी,परंतु  एक सप्ताह बाद के बाद भी संतोष जनक कार्यवाही नही किये जाने से आक्रोशित  ग्रामीणो ने देव स्थान सिद्व बाबा पर तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर धरना प्रदर्शन किया परंतु कोई भी अधिकारी मौक़े पर नहीं पंहुचा ।जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश फैला है ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमे हमारा हक़ नहीं मिल जाता और दोषी कोटेदार पर जब कार्य वाही नहीं की जायेगी तब तक यह धरना अनिश्चित  कालीन तक  चलाया जायेगा ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts