Categories: Crime

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है – कुलभूषण सिंह

फारुख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)// भारतीय जनता पार्टी एक तत्वनिष्ठ पार्टी है तथा चरित्रवान कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ भी है जिसमें  कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री अमित महाजन ऐसे ही समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्त्ता है-यह उदगार भारतीय जनता पार्टी लखीमपुर खीरी  के जिला महामंत्री संगठन कुलभूषण सिंह ने पूर्व भाजपा महामंत्री अमित महाजन के आवास पर एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
और उसके बाद भाजपा जिला महामंत्री कुलभूषण सिंह ने भी अपनी बात कहते हुए बताया  कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं का पार्टी हर स्तर पर ध्यान रखेगी और इस मौके पर पूर्व महामंत्री अमित महाजन एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने हमेशा से निस्वार्थ भाव से पार्टी व समाज की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा।
कार्यक्रम के समापन पर अमित महाजन ने भाजपा जिला महामंत्री कुलभूषण सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपाल सिंह, कृष्णावतार सिंह भाटी, श्रीमती सीमा गुप्ता, शारदा प्रसाद राणा एडवोकेट, राजीव शुक्ला सभासद, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय राठौर एडवोकेट,बलजीत सिंह पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय सिख संगत आदि उपस्तिथ रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts